प्रियंका गांधी राजनीति में उतरीं, मिली पूर्वी उत्तर प्रदेश की ज़िम्मेदारी

कांग्रेस ने 2019 आम चुनावों से पहले प्रियंका गांधी को सियासी मैदान में उतार दिया है.

कांग्रेस ने प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेटरी बनाया है.
कांग्रेस ने खेला रणनीतिक दांव: प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है. राजनीतिक हलकों में इसे चौंकाने वाला फैसला बताया जा रहा है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 10 से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के लिए इसका असर पड़ सकता है. प्रियंका गांधी फरवरी पहले हफ्ते से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा- यूपी में कांग्रेस की ओर से प्रियंका जी की उपस्थित से कार्यकर्ताओं में नया जोश आएगा. प्रियंका जी की नियुक्ति इस बात का संकेत देती है कि आने वाला समय कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा होगा।
कांग्रेस दफ्तर में उत्साहः इस फैसले के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है. कांग्रेस दफ्तर में नारे लग रहे हैं, प्रियंका गांधी आई हैं, नई रोशनी लाईं हैं.
राहुल गांधी पहुंचेः इस बीच कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी पहुंच गए हैं. वे दो दिनों तक अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं.
क्या चुनाव भी लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस की ओर से अभी तक इस संबंध में कुछ साफ नहीं किया गया है. फिलहाल पार्टी की ओर से जो लेटर जारी किया है उसमें वे पूर्वी यूपी में प्रभारी की भूमिका अदा करेंगी.

Popular posts from this blog

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: न्यूज़ीलैंड की दमदार जीत, फ़ाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया