सऊदी किंग की शान-ओ-शौकत: सोने की सीढ़ी, कारपेट, 1500 सेवक लेकर गए रूस, रियाद से

सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज चार दिनों के रूस दौरे पर हैं। इस दौरे पर भी वो अपनी शान-ओ-शौकत के लिए चर्चा में हैं। उनके साथ करीब डेढ़ हजार लोग मास्को पहुंचे हैं। रियाद से उनके लिए सोने की स्वचालित सीढ़ियां, कारपेट और मनपसंद फर्नीचर भी लाए गए हैं। बुधवार को जब उनका विमान मास्को पहुंचा तो उनके सोने की स्वचालित सीढ़ियां (एस्केलेटर) खराब हो गईं। इसके बाद किंग को चलकर विमान की सीढ़ी से उतरना पड़ा। बता दें कि 81 साल के किंग पहली बार रूस दौरे पर हैं। किंग सलमान अक्सर अपने साथ सोने की स्वचालित सीढ़ियां लेकर चलते हैं।
किंग समेत 1500 लोगों के लिए मास्को के दो सुपर लग्जरी होटल बुक कराए गए हैं। उस होटल में ठहरे लोगों से होटल खाली करा लिया गया था। होटल के कर्मचारियों की जगह सऊदी अरब के किंग की सेवा में सऊदी अरब से ही अनुचर लाए गए हैं। ये लोग ही किंग सलमान की सेवा में 24 घंटे जुटे हुए हैं। होटल के कर्मचारियों को चार दिनों के लिए छुट्टी पर भेजा गया है।
यह पहली बार नहीं है, जब सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलाजीज अपनी शान-ओ-शौकत और ऐश-ओ-आराम के लिए चर्चा में आए हों। इसी साल सऊदी के प्रिंस का एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें प्रिंस ने विमान में अपने 80 बाजों के लिए सीटें बुक कराई थीं। प्रिंस ने इन सभी बाजों को फ्लाइट की मिडिल सीट पर बैठाया था। अमेरिकी राष्ट्रपति भी विदेश दौरों पर अपने लाव-लश्कर के साथ जाते हैं। उनके लिए तो उनकी बुलेट प्रूफ कार लिमोजिन भी ले जाई जाती है।

Popular posts from this blog

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: न्यूज़ीलैंड की दमदार जीत, फ़ाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया