रोज बदलेंगे पेट्रोल-डीजल के भाव, इन तरीकों से घर बैठे पता लगाएं क्या है आज का रेट


16 जून (शुक्रवार) से पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन के हिसाब से बदलेंगी यानी पेट्रोल और डीजल की कीमतों का तेल कंपनियों द्वारा रोजाना समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के बाद तेल की कीमतें तय होंगी। रोजाना सुबह 6 बजे कीमतों में परिवर्तन किया जाएगा। ऐसे में आम जनता के साथ समस्या होगी कि वह कैसे ईंधन की वास्तविक कीमत जान पाएगा। हम आपको कुछ ऐसी ही सर्विसेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आप पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कर पाएंगे।
देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल ऐप Fuel@IOC पेश किया है। यह ऐप एप्पल ऐप स्टोर और गूगल के प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको एकाउंट बनाना होगा। इसके बाद ‘Locate Us’ टैब पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद यूजर के सामने मैप आ जाएगा, जिसमें आसपास के सभी पेट्रोल पंप दिखाए देंगे। यूजर मैप पर क्लिक करके कीमतों की जानकारी ले सकता है।
इंडियन ऑयल की तरह ही भारत पेट्रोलियम कोर्पोरेशन ने भी ऐप पेश किया। जिसके जरिए आप पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में पता कर सकते हैं। यही नहीं, इस ऐप से आप पास स्थित पेट्रोल पंप, पेट्रोल पर उपलब्ध सुविधाएं और भी कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस ऐप में ऑफर ज़ोन का विकल्प भी है जो कि सीधे कंपनी के पेट्रो स्मार्टकार्ड्स के लिंक होता है।
कस्टमर ऐप के अलावा मैसेज की सहायत से भी कीमतों का पता लगा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को ‘RSP <SPACE > DEALER CODE लिखकर 92249-92249 पर भेजना होगा। डीलर कोड प्रत्येक पेट्रोल पंप परिसर के अंदर प्रमुखता से लिखा होगा। भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को इसी पैटर्न को लिखकर 9223112222 पर और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को 9222201122 पर मैसेज भेजना होगा।

Popular posts from this blog

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा टाली गई

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप: न्यूज़ीलैंड की दमदार जीत, फ़ाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया